अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी बुधवार को 39 वर्ष के हो गए। फोर्ब्स के अनुसार, अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कप्तान मेसी की कुल संपत्ति लगभग $1.1 बिलियन है। इंटर मियामी के इस फॉरवर्ड खिलाड़ी की कमाई फुटबॉल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रैंड एंडोर्समेंट और बिज़नेस वेंचर से होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी अब सालाना $140 मिलियन तक कमाते हैं।