सोमवार को 44 साल के हुए रणबीर कपूर की अनुमानित नेटवर्थ करीब ₹500-करोड़ है। उनकी कमाई मुख्यत: फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से होती है। बकौल रिपोर्ट्स, वह एक फिल्म के लिए ₹50-70 करोड़ और ब्रैंड के लिए करीब ₹6-करोड़ फीस लेते हैं। उनकी संपत्तियों में मुंबई का ₹250-करोड़ का कृष्णा राज बंगला, पुणे का प्लॉट और लग्ज़री कारें शामिल हैं।