कितनी है लक्ष्मी निवास मित्तल की नेटवर्थ जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स को खरीदा है?
राजस्थान रॉयल्स की लगभग 75% हिस्सेदारी खरीदने वाले मित्तल परिवार के मुखिया लक्ष्मी निवास मित्तल 'स्टील किंग' के नाम से मशहूर हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, 75 वर्षीय मित्तल की नेटवर्थ $28.4 बिलियन (लगभग ₹2.65 लाख करोड़) है। वह भारतीय अमीरों की सूची में चौथे पायदान पर शामिल हैं जबकि दुनियाभर में उनका स्थान 83वां है।