कितनी होती है रेलवे की कमाई और सबसे ज़्यादा आय कहां से होती है?
रेलवे को वित्त वर्ष 2024 में ₹2.56 लाख करोड़ और वित्त वर्ष 2023 में ₹2.40 लाख करोड़ की कमाई हुई थी। वित्त वर्ष 2023 में रेलवे को माल ढुलाई से सर्वाधिक ₹1.62 लाख करोड़ की कमाई हुई। रेलवे टिकट बिक्री, विज्ञापन होर्डिंग्स, स्टेशन पर लगने वाली दुकानों के किराए और ट्रेनों में फिल्मों की शूटिंग आदि से कमाई करती है।