केतन की मां का बयान आया सामने, जानें बेटे की हत्या करने वाली सिया के बारें में क्या कहा
पुणे (महाराष्ट्र) में कथित तौर पर मंगेतर और उसके 'बॉयफ्रेंड' द्वारा खाई में धकेले गए कारोबारी केतन अग्रवाल की मां ने कहा, "आज मेरा बेटा चला गया...मैंने सिया को बहू की तरह माना था, उसने मुझे बहुत बड़ा धोखा दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "उसे (सिया) उसके बॉयफ्रेंड (चेतन) और उसके माता-पिता को भी मौत की सज़ा मिलनी चाहिए।"