केतन की मंगेतर सिया और उसके प्रेमी का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल (मंगेतर) और उसके प्रेमी चेतन का लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफ) टेस्ट कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। बकौल पुलिस, सिया के बयानोें के अलावा कोई प्रत्यक्ष/निर्णायक सबूत नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि इस टेस्ट से मामले की जांच में महत्वपूर्ण स्पष्टता मिलेगी।