केतन की हत्या के 2 असफल प्रयासों के बाद रोने लगा था चेतन, सिया संग अकेले वक्त बिताना चाहता था
रिपोर्ट्स के अनुसार, केतन की हत्या के दो असफल प्रयासों के बाद चेतन रोने लगा था और उसने सिया से कहा था, "तुमसे नहीं हो पाएगा...अब मैं इसे खत्म करूंगा।" इसके बाद चेतन ने केतन को खाई में धकेल दिया। बकौल पुलिस, केतन को जल्द रास्ते से हटाने के बाद चेतन सिया संग महाबलेश्वर में अकेले समय बिताना चाहता था।