केतन तक पहुंचने के लिए चेतन ने कार छोड़कर लिया था स्कूटर, बारीकी से की थी प्लानिंग

जांच के अनुसार, उद्योगपति केतन अग्रवाल की हत्या की साज़िश बेहद बारीकी से रची गई थी। बकौल पुलिस, आरोपी चेतन टोल प्लाज़ा और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए कार के बजाय स्कूटर से लोहागढ़ किले पहुंचा और वारदात के बाद स्कूटर से पुणे लौटा। पहचान छिपाने के लिए पहनी गई उसकी हुडी ही पुलिस के लिए अहम सुराग बनी।

Load More