केतन हत्याकांड की हो सकती है SIT जांच, महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी राजू खरे ने सरकार को पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि जांच पर आखिरी फैसला विधानसभा स्पीकर लेंगे। केतन की 18-जून को लोहगढ़ किले से धक्का देकर हत्या की गई थी व हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया व उसके प्रेमी चेतन पर है।