केतन हत्याकांड में सिया के 'वकील' ने उनके भाई को भेजा ₹10 करोड़ का नोटिस
केतन हत्याकांड की आरोपी उनकी मंगेतर सिया गोयल के भाई साहिल को वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने ₹10 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है। आशुतोष ने साहिल पर झूठा दावा करने का आरोप लगाया है कि गोयल परिवार ने उन्हें वकील नहीं रखा। बकौल आशुतोष, इससे उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है जबकि सिया ने उन्हें वकील रखा है।