कैदियों से भरी गाड़ी यूपी में बीच रास्ते में हुई बंद, पुलिसकर्मियों ने लगाया धक्का

हाथरस (यूपी) में कैदियों को लेकर जा रही गाड़ी अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई जिसे पुलिसकर्मियों ने धक्का लगाकर स्टार्ट किया। यह गाड़ी अलीगढ़ जेल से कैदियों को लेकर हाथरस कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी। सूचना मिलने पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने धक्का लगाकर गाड़ी को स्टार्ट किया और कोर्ट के गेट तक पहुंचाया।

Load More