केदारनाथ के लिए कल से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराए में मिलेगी 25% छूट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार से शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि जो भी तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाएंगे उन्हें टिकट पर 25% की छूट मिलेगी। वहीं, सीएम ने रुद्रप्रयाग में बारिश से प्रभावित केदारनाथ मार्ग पर राहत और बचाव अभियान की समीक्षा भी की है।