केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की सड़क पर ही कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, एक वाहन क्षतिग्रस्त
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) के बडासू क्षेत्र में टेक-ऑफ के दौरान हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के चलते उसकी सड़क पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में 5 यात्री, एक-एक पायलट और सह-पायलट सवार थे। सह-पायलट को हल्की चोट लगने की सूचना है जबकि सड़क पर खड़ा एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।