केदारनाथ धाम के लिए 17 जून से फिर शुरू होंगी हेलिकॉप्टर सेवा, क्रैश के बाद लगी थी रोक
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने बताया है कि केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं 17 जून से फिर से शुरू होंगी। 15 जून को केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर वापस गुप्तकाशी लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसके बाद हेलिकॉप्टर सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई थी ।