केदारनाथ में महिला श्रद्धालु से छेड़छाड़ के आरोप में 2 पुलिसकर्मी किए गए निलंबित
मई 2023 में केदारनाथ (उत्तराखंड) दर्शन के लिए आई मध्यप्रदेश की एक महिला श्रद्धालु से छेड़छाड़ के आरोप में 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। खराब मौसम के चलते रोकी गई हेलीकॉप्टर सेवा के कारण महिला वापस नहीं लौट पाई थी और आरोपी पुलिसकर्मी के कहने पर वह पुलिस शिविर में ठहरी थी जहां उससे छेड़छाड़ की गई थी।