केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ी में टूटा ग्लेशियर, वीडियो आया सामने

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच केदारनाथ मंदिर के पीछे पहाड़ी में तकरीबन 8-किलोमीटर दूरी पर चौराबाड़ी ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन हुआ है जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस घटना से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन पर्यावरणविद इसे लेकर चिंता ज़ाहिर कर रहे हैं। पिछले साल भी ग्लेशियर टूटने की ऐसी घटनाएं सामने आई थीं।

Load More