केदारनाथ मंदिर के पास हुआ भीषण हिमस्खलन, सामने आया वीडियो

उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास स्थित गांधी सरोवर पर रविवार को भीषण हिमस्खलन हुआ। फिलहाल, इस घटना में जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। वहीं, हिमस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों वैज्ञानिकों ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर के पिघलने को लेकर चिंता जताई थी।

Load More