केदारनाथ मंदिर के सामने क्रिकेट खेल रहे श्रद्धालु, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर केदारनाथ मंदिर के सामने क्रिकेट खेल रहे श्रद्धालुओं का एक वीडियो वायरल हुआ है जिस पर लोगों ने ऑनलाइन नाराज़गी जताई है। एक यूज़र ने लिखा कि यह देवस्थान है, क्रिकेट स्टेडियम नहीं। कई लोगों ने धार्मिक स्थल पर इस तरह के व्यवहार को गलत बताया है और कार्रवाई की मांग की है।