केदारनाथ में लैंडस्लाइड की चपेट में आकर 5 वर्षीय बच्चे की मौत; सुरक्षित जगह भेजे गए 1100 लोग
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में रविवार शाम लैंडस्लाइड के दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर 5-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पत्थरों और मलबे के लगातार गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग का एक हिस्सा बंद हो गया। रेस्क्यू टीमों ने करीब 1,100 यात्रियों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।