केदारनाथ यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच राजमार्ग हुआ ध्वस्त
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में मार्ग ध्वस्त हो गया है। इसके बाद केदारनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसडीआरएफ ने फंसे सभी 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया है।