केदारनाथ यात्रा में ISRO की हाई-टेक तकनीक संभालेगी यात्रियों की सुरक्षा का ज़िम्मा
केदारनाथ यात्रा में अब इसरो की हाई-टेक तकनीक यात्रियों की सुरक्षा का ज़िम्मा संभालेगी। नागरिक उड्डयन सचिव सचिन कुर्वे के अनुसार, इस पखवाड़े में इसरो के विशेषज्ञों की टीम उत्तराखंड आएगी। 15 जून को हेली हादसे के बाद सरकार ने हेली सेवाओं के लिए बेहतर सिस्टम तैयार करने के लिए इसरो की मदद लेने का निर्णय लिया था।