केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पास में मिली युवक की कॉलेज ID

केदारनाथ मंदिर से 3 किलोमीटर ऊपर चौराबाड़ी ताल के समीप एक नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। कंकाल के पास से कॉलेज की आईडी बरामद हुई है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शव इसी युवक का है। कुछ स्थानीय युवकों ने कंकाल को देखा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी थी।

Load More