केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से 3 लोगों की हुई मौत
उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताते हुए कहा, "हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।"