कंधा टूटा, लेकिन जज़्बा नहीं....एक हाथ से बल्लेबाज़ी करने उतरे क्रिस वोक्स ने जीता दिल
इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स कंधे में चोट के बावजूद भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट के 5वें दिन 11वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे। एक हाथ से बल्लेबाज़ी करने उतरे वोक्स के लिए दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। जब इंग्लैंड को जीत के लिए 17-रन चाहिए थे तब वह मैदान पर आए थे। हालांकि, उन्होंने कोई गेंद नही खेली।