कंधे पर सांप रखकर स्टोर पहुंचा शख्स, कहा- मेरे पास पत्नी और सास जैसे सांप हैं
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स कंधे पर सांप रखकर ऑटो पार्ट्स के एक स्टोर में पेमेंट करता हुआ नज़र आ रहा है। शख्स ने 'आपके पास कितने सांप हैं?' सवाल पर कहा, "मेरे पास बहुत जानवर हैं...मेरे पास कुल 4 सांप हैं...पत्नी, सास और लिलिथ।" इसके बाद स्टोर में मौजूद लोग हंसने लगते हैं।