कंधे में चोट के बावजूद अनुराग कश्यप ने पूरी की थी 'महाराजा' की शूटिंग: विजय सेतुपति

साउथ स्टार विजय सेतुपति ने बताया है कि निर्देशक/ऐक्टर अनुराग कश्यप ने कंधे में चोट लगने के बावजूद फिल्म 'महाराजा' की शूटिंग पूरी की थी। उन्होंने कहा "हमें 'सेलवम' के रोल के लिए कोई मिल नहीं रहा था...तब अनुराग ने रोल निभाने के लिए सहमति जताई।" उन्होंने कहा, "अनुराग ने कहा कि चिंता मत करो...मैं एक हाथ पर रेंग लूंगा।"

Load More