कोने-कोने से आईं अद्भुत तस्वीरें, मन खुशी से झूम उठा: हर घर तिरंगा अभियान पर PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कहा है, "देश के कोने-कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं।" उन्होंने कहा, "750 मीटर लंबे झंडे के साथ एक तिरंगा रैली निकाली गई…यह रैली दुनिया के सबसे ऊंचे चेनाब रेलवे ब्रिज पर निकाली गई। जिसने भी ये तस्वीरें देखीं, उनका दिल खुशी से झूम उठा।"