कूनो नैशनल पार्क में मादा चीता 'गामिनी' के एक शावक की हुई मौत
मध्य प्रदेश के कूनो नैशनल पार्क में सोमवार को मादा चीता 'गामिनी' के एक शावक की मौत हो गई। नैशनल पार्क के अधिकारी के मुताबिक, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की वजह से शावक गंभीर रूप से घायल हाे गया था और उपचार के दौरान उसकी मौत हुई। बकौल अधिकारी, सभी चीतों की नियमित निगरानी की जा रही है।