कूनो नैशनल पार्क में मादा चीता के साथ बारिश में खेलते दिखे 5 शावक, सामने आया वीडियो

कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार सुबह मादा चीता 'गामिनी' के साथ बारिश में खेलते 5 शावकों का वीडियो केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने X पर शेयर किया है। फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों में शामिल 'गामिनी' ने 10 मार्च को 5 शावकों को जन्म दिया था। भारत में अब चीतों के 13 शावक हैं।

Load More