किन 4 कारणों के चलते ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए वह चार खूबियां बताई जो उनके अनुसार पीएम मोदी को अलग बनाती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विवादों को लेकर कहा, "पीएम मोदी युद्धों से दूर रहते हैं...जो समझदारी है।" अन्य कारण हैं- मज़बूत आर्थिक विकास बनाए रखना, लंबे समय तक राजनीतिक स्थिरता देना और शांति-सख्ती के बीच संतुलन बनाना।