किन 4 प्रमुख कारणों से आज शेयर बाज़ार ने लगाया भयानक गोता?
सेंसेक्स और निफ्टी 50 में सोमवार को तगड़ी गिरावट देखी गई। गिरावट के कारणों में 'कमज़ोर ग्लोबल संकेत' (जापान के निक्केई में 5% तक, दक्षिण कोरियाई बाज़ार और अन्य वैश्विक बाज़ारों में गिरावट), 'विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली', 'ऊंचा वैल्युएशन' (मार्केट विश्लेषक कुछ समय से इस पर चिंता जता रहे हैं) और 'मिडल ईस्ट में बढ़ता तनाव' शामिल हैं।