किन 4 प्रमुख कारणों से आज शेयर बाज़ार में निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ डूब गए?
सेंसेक्स में मंगलवार को 930.55 अंकों की गिरावट हुई जिसके साथ बीएसई के निवेशकों की संपत्ति करीब ₹9-लाख करोड़ कम हो गई। बकौल मनीकंट्रोल, इसके 4 प्रमुख कारण 'कंपनियों के कमज़ोर तिमाही नतीजे', 'विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय शेयर बाज़ार से लगातार पैसा निकाला जाना', 'वैल्यूऐशन को लेकर चिंता' (स्मॉलकैप शेयर अधिक महंगे) और 'रिटेल और एचएनआई निवेशकों में घबराहट' हैं।