किन 5 खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2024 में बनाए सर्वाधिक रन?
टी20 विश्व कप-2024 में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़, 35.12 के औसत से 281 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (257) और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (255) 250 से अधिक रन बनाने वाले अन्य खिलाड़ी रहे। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक (243) और अफगानिस्तान के इब्राहिम ज़ादरान (231) रहे।