एप्पल ने iOS 27 अपडेट पेश किया है जो iOS 26 पर चलने वाले सभी आईफोन्स को मिलेगा। इसमें आईफोन 11 सीरीज़ शामिल है। हालांकि, सिरी के सबसे एडवांस्ड एआई फीचर चुनिंदा नए डिवाइस तक सीमित रहेंगे। इनमें आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो मॉडल, एम4 चिप वाले चुनिंदा आईपैड और एम3 चिप व 12 जीबी रैम वाले मैक शामिल हैं।