किन अभिनेत्रियों ने वित्त वर्ष 2024 में दिया सबसे ज़्यादा टैक्स?
फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में सर्वाधिक टैक्स देने वाली महिला सेलेब्रिटीज़ की सूची में अभिनेत्री करीना कपूर शीर्ष पर हैं। बकौल रिपोर्ट, करीना ने इस अवधि में ₹20 करोड़ टैक्स दिया है जबकि उनके बाद सर्वाधिक टैक्स (₹12 करोड़) भरने वाली ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी हैं। वहीं, ₹11-करोड़ टैक्स देकर कटरीना कैफ तीसरे स्थान पर हैं।