किन आईपीओ ने 2024 में लॉन्चिंग पर दिया है सर्वाधिक प्रीमियम?
विभोर स्टील ट्यूब्स के शेयरों ने फरवरी में आईपीओ की लॉन्चिंग पर 181% प्रीमियम दिया जो 2024 में अबतक के सभी मेनबोर्ड आईपीओ द्वारा दिया गया सर्वाधिक प्रीमियम है। इसके बाद बीएलएस ई-सर्विसेज़ (126%), प्रीमियर एनर्जीज (120%) और यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस (118%) का स्थान रहा। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर आज (सोमवार) आईपीओ मूल्य से 114% प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए।