किन आदतों के चलते जापान के लोग नहीं होते हैं मोटे?
विशेषज्ञों के मुताबिक, जापान के लोग ताज़ा व उबली सब्ज़ियों और मछली-मुर्गे जैसे प्रोटीन व अन्य मैक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर भोजन करते हैं जो उनके मोटा नहीं होने का प्रमुख कारण है। धीरे-धीरे खाना, नियमित एक्सरसाइज़, ग्रीन टी पीना, सीज़न के अनुरूप खाना और हारा हाची बु (80% पेट भरना) के अभ्यास की आदत भी उनके लिए मददगार होती है।