चाइनीज़ सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन के मुताबिक, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, अपना मूड अच्छा रखने व बार-बार हाथ धोने से ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के संक्रमण से बचा जा सकता है। कर्नाटक सरकार ने इससे बचने के लिए खूब पानी पीने और पौष्टिक भोजन खाने को कहा है। भारत में इसके 3 मामले मिल चुके हैं।