कान के पास से निकलकर 17 वर्षीय लड़के के गाल में फंसी गोली, घायल को नहीं पता कैसे लगी बुलेट
कोटा (राजस्थान) में 17-वर्षीय लड़के के कान के पास से निकलकर गोली उसके गाल में फंस गई जिसे निकाल दिया गया है। पीड़ित के अनुसार, उसे नहीं पता कि गोली कैसे लगी है। डॉक्टर मामराज ने कहा, "38 साल के करियर में ऐसा पहली बार देखा...गोली जहां से निकली थी उससे 1-2 मिमी ऊपर-नीचे होती तो मौत हो सकती थी।"