कौन-कौन सी टीमें अब तक बनी हैं टी20 विश्व कप विजेता?
भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था और उस साल उप-विजेता रहे पाकिस्तान ने 2009 में श्रीलंका को हराकर अपना पहला टी20 विश्व कप जीता था। 2010 और 2022 संस्करण इंग्लैंड के नाम रहा था जबकि टी20 विश्व कप-2014 श्रीलंका ने अपने नाम किया था। वेस्टइंडीज़ ने 2 बार (2012 और 2016) टी20 विश्व कप जीता है।