कौन-कौनसे 4 प्रकार के होते हैं एलियंस जिनके अस्तित्व का अमेरिकी शोधकर्ता ने किया था दावा?
शोधकर्ता एरिक डेविस ने दावा किया कि अमेरिका ने क्रैश हुए UFOs से चार एलियन प्रजातियों को बरामद किया है जिनकी पहचान ग्रेज़, नॉर्डिक्स, इन्सेक्टॉइड्स और रेप्टिलियन्स के रूप में हुई है। बकौल विशेषज्ञ, नॉर्डिक्स इंसानों जैसे जबकि रेप्टिलियन्स सरीसृप जैसे दिखते हैं। ग्रेज़ कद में छोटे होते हैं और आंखें बड़ी होती हैं। इन्सेक्टॉइड्स मानव-कीड़ों की तरह दिखते हैं।