कौन-कौनसे टीएमसी नेताओं पर हो चुका है अंडे से अटैक?
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर बुधवार को अंडे फेंके गए। उनसे पहले टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी अंडे फेंके जा चुके हैं। वहीं, अलग-अलग घटनाओं में विधायक कुणाल घोष, टीएमसी के पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास, नेता सुजॉय हाजरा, विधायक मदन मित्रा, पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हा रॉय और टीएमसी के पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर भी अंडे फेंके गए थे।