कौन-कौनसे मशहूर बॉलीवुड ऐक्टर्स टीवी में किन सीरियल्स में कर चुके हैं काम?
शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरूआत धारावाहिक 'दिल दरिया', विद्या बालन ने 'हम पांच', सुशांत सिंह राजपूत ने 'किस देश में है दिल मेरा' और विक्रांत मेसी ने 'धूम मचाओ धूम' से की थी। ऐक्टर इरफान ने 'चाणक्य' व 'चंद्रकांता' टीवी सीरियल्स में काम किया था। इसके अलावा, यामी गौतम, मौनी रॉय ने भी टीवी में काम किया था।