कौन-कौनसे योगासन व प्राणायाम हीटस्ट्रोक और माइग्रेन के जोखिम को कम कर सकते हैं?
विशेषज्ञों का कहना है कि योग का अभ्यास करने से गर्मी के महीनों में हीटस्ट्रोक और माइग्रेन के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें बालासन, सुप्त मत्स्येन्द्रासन, उत्तानासन, विपरीत करणी आसन, सेतु बंधासन और शवासन से मदद मिलती है। वहीं, शीतली प्राणायाम, शीतकारी प्राणायाम और काकी मुद्रा को भी इसके लिए फायदेमंद बताया गया है।