कौन-कौनसे हैं दुनिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे शेयर बाज़ार?
'इन्वेस्टीवाइज़' ने 'ट्रेडिंगव्यू' के हवाले से बताया है कि अमेरिका के एसऐंडपी-500 ने एक साल में 29.2% का रिटर्न दिया है और यह दुनिया का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला शेयर बाज़ार है। इसके बाद भारत के निफ्टी-50 (27.1%), तुर्किये के बीआईएसटी-100 (26.4%), जापान के निक्की (19.4%), इटली के मिलानो (18.1%) और जर्मनी के डीएएक्स (17.4%) का स्थान रहा।