किन कारणों के चलते शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने की मशहूर मॉडल शीतल चौधरी की हत्या?
मशहूर मॉडल शीतल चौधरी हत्याकांड में जुर्म कबूल कर चुके उसके शादीशुदा बॉयफ्रेंड सुनील ने हरियाणा पुलिस को बताया है कि शीतल किसी और से शादी करना चाहती थी, इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा, "शीतल जिससे शादी करना चाहती थी…उससे बात करने पर शीतल-सुनील में बहस हुई…और सुनील ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।"