किन कारणों से IPL 2024 की तुलना में तेज़ माना जा रहा है IPL 2025?
आईपीएल 2025 के पहले पांच मैचों में कुल रन-रेट आईपीएल 2024 की तुलना में 17% बढ़ा है। इसके अलावा, छक्कों की संख्या 37% बढ़ी है जबकि चौकों की संख्या में 34% से अधिक की वृद्धि हुई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, आईपीएल 2025 में चौके-छक्के वाले शॉट्स का प्रतिशत भी आईपीएल 2024 की तुलना में 66% बढ़ा है।