सेंसेक्स सोमवार को 1,800 अंक से ज्यादा जबकि निफ्टी 601 अंक टूटकर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस गिरावट की बड़ी वजह मिडल ईस्ट में बढ़ता युद्ध रहा जो चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है। वहीं, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने आयात पर निर्भर भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाया जबकि रुपए की कमज़ोरी भी गिरावट का कारण बनी।