सेंसेक्स सोमवार को 1,258.1 अंक टूटकर 77,964.99 और निफ्टी 388.70 अंक टूटकर 23,616.05 पर बंद हुआ। भारत में एचएमपीवी के 3 मामलों की पुष्टि होने और विदेशी निवेशकों के भारतीय शेयर बाज़ार से पैसे निकालने को इसका कारण माना जा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और भारतीय रुपए में जारी गिरावट भी इसका कारण है।