रिसर्च व हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, वयस्कों के स्थाई दांत कई अलग-अलग कारणों से गिरते हैं जिनमें 5 प्रमुख कारण हैं। मसूड़ों की बीमारी (पीरियडोंटाइटिस), सड़न या कैविटी, मुंह में लगी कोई चोट, खराब जीवनशैली और किसी लंबी बीमारी के कारण दांत वक्त से पहले गिर सकते हैं। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम व विटामिन-डी लेना ज़रूरी है।